




पैमाईश करने पहुंचे तो पीछे दौडाई गाड़ी,ट्रेक्टर से स्कोर्पियों को मारी टक्कर
बीकानेर । खेत में पैमाईश करने पहुंचे परिवार के लोगों के पीछे गाड़ी दौड़ाने और टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में बच्छासर निवासी साजिद खान पुत्र कोजू खां ने मोती खां,सदाम,वरकत,अल्ताफ व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। घटना 28 जुलाई की शाम की 4 बजे के आसपास की है।
इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह उसका भाई व पिता खेत में पैमाईश करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की और ट्रेक्टर स्कार्पियों के पीछे दौड़ाकर पीछा किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
