पुलिस ने शहर के इस इलाके में मारा छापा, इनको जुए खेलते पकड़ा

पुलिस ने शहर के इस इलाके में मारा छापा, इनको जुए खेलते पकड़ा
बीकानेर (नसं)। पिछले काफी समय से नयाशहर पुलिस थाना इलाके में जुए का बड़ा अड्डा बन गया है। नयाशहर के कई ऐसे इलाके है जहां रोजाना लाखों रुपये का जुए का खेल हो रहा है। जिसमें झंवरों का चौक मुख्य अड्डा बना हुआ है। इसी तरह नत्थुसर गेट के बाहर, वाल्मीकि बस्ती, बेणीसर बारी के बाहर सहित कई ऐसे इलाके है जहां सुबह से लेकर शाम तक जुए का खेल खुले आम होता है। नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने इससे पहले दो कार्यवाही करते हुए जुआरियों को पकड़ा था। इसी क्रम में बुधवार को सूत्र से मिली जानकारी पर एडिशनल एसपी व डीएसटी टीम ने कार्यवाही करते हुए बेणीसर बारी के बाहर वाल्मीकि बस्ती प्रकाश चन्द्र जावा के घर में घोड़ी व ताश के पत्तों पर जुए का खेल चल रहा था। पुलिस ने दबिश तो मौके पर 15 जने बेधडक़ जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 373230 रुपये नगदी व ताश के पत्ते बरामद कर मौके से प्रकाशचन्द्र जावा, प्रमोद व्यास, गणेश सोलंकी, हुसैन अली, लक्ष्मण कुम्हार, कैलाश चन्द्र, शनि चांवरिया, सदीक, गणेशलाल, प्रकाश गहलोत, मुकेश रामावत, राहुल, ओमप्रकाश, नरेन्द्र जीनगर, सीताराम, प्रमोद सिंह को मौके से पकड़ा है।

Join Whatsapp