




सुदर्शन नगर बी 6 विकास समिति के नैयर अध्यक्ष भार्गव बने सचिव
सुदर्शन नगर बी 6 विकास समिति के नैयर अध्यक्ष भार्गव बने सचिव
बीकानेर (नसं)। सुदर्शन नगर बी 6 विकास समिति के चुनाव कराए गए इस पर सर्व समिति से कॉलोनी के जितेंद्र नैयर को अध्यक्ष चुना गया और सर्वसम्मति से सचिव पद पर सुरेश भार्गव जी का चयन किया गया । इससे पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल छा गया और सभी ने मिठाई खिला करके खुशी जाहिर की। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के डीडी गुप्ता,एलएन खत्री, एलबी राठौर, मदन कपूर,नवरत्न सिंह भाटी ने अपनी सर्व समिति दी इस अवसर पर कॉलोनी के दुष्यंत लखद्यनी को कोषाअध्यक्ष घोषित अमित खत्री को सहसचिव, सरदार सिंह भार्गव को उपाध्यक्ष, ललित गोड को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह, बृजलाल सिंह, राजेंद्र कपूर, हरि सिंह,पीके साहू ,ज्ञान प्रकाश आचायर्, मनीष गुप्ता, राजीव सक्सेना, उपेंद्र नायर, इंद्रजीत सुखेजा, अतुल कुमार सक्सेना, राजेश सारस्वत, अमित नारायण मोदी, केके शुक्ला, रविंद्र कुमार खटूरिया, हितेश सेवक, पूनम बिश्नोई, नवीन गुप्ता, अनिल पेड़ीवाल, मनीष पारीक, श्याम छाबड़ा, सरवन कुमार, श्रवण कुमार जनागल, महेश कुमार बवेजा, रमन कुमार, इत्यादि ने इस समिति में कार्यक्रम में भाग लिया इस पर सुदर्शन नगर समिति के अध्यक्ष व सचिव ने कहा हमारा प्रथम कार्य मोहल्ले में टूटी हुई सडक़ों का निर्माण करवाना हर खंबे पर लाइट होना पानी की पाइपलाइन डलवाना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
