




बोडा ने ध्यानचंद के कई प्रेरक किस्से नन्हे खिलाडियों को बताये
बोडा ने ध्यानचंद के कई प्रेरक किस्से नन्हे खिलाडियों को बताये
बीकानेर । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के फोर्ट स्कूल मैदान 1 नंबर कॉम्प्लेक्स में ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके शानदार खेल योगदान पर व्याख्यान आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी शारिरिक शिक्षा अनिल बोड़ा थे।इस अवसर पर बोड़ा और फिजिकल टीचर्स राजस्थान के अध्यक्ष धूमल भाटी ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के कई प्रेरक किस्से नन्हे खिलाडिय़ों को बताए। कोच शिवराज सिंह शेखावत से प्रशिक्षण ले रहे नन्हे जिम्नास्ट खिलाडिय़ों ने कई एक्सरसाइज का शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर खिलाडिय़ों के साथ कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।
