नगर निगम की कागजी आदेश अगर अपने पशुओं को खुला चौक में छोड़ा तो होगी कार्रवाई

नगर निगम की कागजी आदेश
अगर अपने पशुओं को खुला चौक में छोड़ा तो होगी कार्रवाई
बीकानेर (नसं)। बीकानेर। नगर निगम द्वारा समस्त नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला ना छोडऩे की अपील जारी की गई है। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुला छोड़ देने की स्थिति में आम जन को असुविधा होती है। साथ ही पशु अपशिष्ट गोबर इत्यादि का निस्तारण भी स्वयं करें, सीवरेज में गोबर का पानी न छोड़ें। सीवरेज में गोबर का पानी छोड़े जाने से सीवरेज लाइन बंद होने की होने की आशंका बनी रहती है। ऐसा करते पाए जाने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी तथा संबंधित के पशु भी जब्त किए जा सकते हैं।
शहर के इन इलाकों में पशुओं की भरमार
मोहता चौक, जस्सूसर गेट, दम्माणी चौक, बारह गुवाड़ा चौक, बड़ा बाजार, घुमचक्कर, सिंगियों का चौक, गोपेश्वर बस्ती, रांगड़ी चौक, लखोटियां का चौक सहित शहर के कई इलाको में पशुपालक रात होते ही अपने पशुओं को खुले छोड़ देते है जिससे आये दिन हादसे होते है। इनकी चपेट में कई बुर्जुग व युवाओं ने अपनी जान गंवा चुके है। अगर कोई इन पशुपालकों की शिकायत करता है ये झगड़ा करने में उतारु हो जाते है।

Join Whatsapp