शहर के हर्ष व छंगाणी का हुआ एक्सीडेंट, दोनों घायल

बीकानेर । शहर से लगभग 25 किमी दूर कोडमदेसर के पास दुर्घटना हुई है जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गये।घा यलों को लेकर भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत अपनी टीम के साथ पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे  हैं। घायलों के नाम अमरनाथ हर्ष और पुरूषोत्तम छंगाणी बताये जा रहे हैं।भजपा नेता प्रजापत ने बताया कि कोडमदेसर के पास दो बाइक सवार चोटिल अवस्था में मिले। ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात वाहन या जानवर की टक्कर से गिरे हैं। दोनों ने अपने नाम अमरनाथ हर्ष और पुरूषोत्तम छंगाणी बताये हैं।एडवोकेट प्रजापत अपने साथियों आशुराम बोबरवाल, अर्जुन कुमावत, श्रवण बोबरवाल आदि के साथ इन्हें लेकर पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचे हैं। घायलों का पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में इलाज शुरू हुआ है।

Join Whatsapp