




शहर के इस इलाके में एक साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी पहुंचे, मचा हडक़ंप, एक जने को किया गिरफ्तार
शहर के इस इलाके में एक साथ सैकड़ों पुलिसकर्मी पहुंचे, मचा हडक़ंप, एक जने को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक के नशे पर प्रहार अभियान के तहत रविवार को अचानक पुलिस के सैकड़ों जवान एक साथ जम्भेश्वर नगर मे दबिश दी तथा घरों की छानबीन की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली चार पांच महिने पहले एनडीएसएक्ट के तहत एक अपराधी वांछित है जो इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजकुमार बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। जम्भेश्वर नगर व भाटों के बास में पुलिस ने यह दबिश दी। इस दौरान कई घरों की तलाशी ली गई। पुलिस के इस एक्शन से नशेडिय़ों में हडक़ंप मच गया। नयाशहर थानाधिकाी ने बताया कि आरोपी को मुक्ताप्रसाद थाने को सौंप दिया है। सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ एक साथ जांच करने पर बताया कि इस तरह से दबिश देने से नशे के कारोबारियों में भय रहेगा और वो इन स्थानों पर अपना माल नहीं बेचगे। पुलिस अभी चारों तरफ से नशे के तस्कारों की कमर तोडऩे में लगी हुई है। आये दिन अवैध गांजा, अफीम, हेरोइन पकड़ रही है।
