




आखिर कौन है एमडी का बडा तस्कर जो बीकानेर के युवाओं का जीवन कर रहा है खराब, बडे स्तर पर बिक रहा है नशा
आखिर कौन है एमडी का बडा तस्कर जो बीकानेर के युवाओं का जीवन कर रहा है खराब, बडे स्तर पर बिक रहा है नशा
शिव भादाणी की ग्राउड रिपोर्ट
बीकानेर। पिछले काफी समय से शहर में नशे करने का प्रचलन बढ़ा है जिसकी जकड़ में आज का युवा आ गया और अब यही नशा फैशन बन गया है। शाम गहराते ही अच्छे घराने के लडक़े नशा बिकने वाली जगहों पर पहुंच जाते है। जहां पहले से मौजूद सौदागरों से खरीदते है एमडी, गांजा, चरस, नशे की गाोलियां, कफ शीरप आदि। नाम ना छापने के शर्त एक जने ने पुख्ता बताया कि शहर में नशे का सबसे बड़ा अड्डा नयाशहर, कोतवाली व , मुक्ता प्रसाद, सदर थाना क्षेत्र है जहां नशे के सौदागरों ने अपना ठिकाना बना रखे है। नयाशहर थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी, अग्निशमन रोड़ आदि सुनसान जगहों पर शाम होते ही आपको उस सडक़ पर काफी युवा नजर आयेंगे वो सभी उन्हीं सौदागरों का इंतजार करते है जो मौके पर आकर उनको एमडी चरस देकर चले जाते है। करमीसर चौराहे के आस पास इलाका पूरा नशे का बड़ा अड्डा है। इसके अलावा जस्सूसर गेट, डूडी पेट्रोल पम्प के पीछे, बंगलानगर, मोहता की सराय, कादरी कॉलोनी, भुट्टा का चौराह, हरलोई हनुमान मंदिर रोड़, बड़ा बाजार आदि स्थानों पर नशा का सामान आराम से मिल जाता है। वहीं कोतवाली थाना व नयाशहर इलाके में कई ऐसी जगह है जहां पर शाम होते ही तस्कर पहुंच जाते है क्योकि शहर की कई ऐसी छोटी गलियां है जहां पुलिस नहीं पहुंच सकती है और अंधेरा होने के कारण तस्कर आराम से नशा बेचकर चला जाता है।
वाटसअप के जरिये मिलता है नशा
तस्कर अब धीरे-धीरे हाईटेक होते जा रहे है अब नशा करने वाला सीधे तस्कर को मैसेज करता है कि शाम को इतनी पूडी चाहिए और पैसा सीधा ऑनलाइन भेज दिये जाते है। तस्कर का कोई भी एक आदमी आता है और पुडिया देकर रवाना। पुख्ता खबर ऐसी भी मिली है कई ऐसी चाय की दुकानें है जहां सुबह से लेकर रात तक तस्करों का जमावड़ा रहता है जहां पर आराम से नशे का सामान मिल जाता है। प्राय: देखा जाता है देर रात तक शहर के मोहता चौक, नत्थुसर गेट, तेलीवाड़ा चौक, लक्ष्मीनाथ मंदिर के आस पास बिना नंबर की गाडिय़ां घुमती रहती है किसी भी व्यक्ति को कुछ देकर रवाना हो जाती है जबकि पुलिस अपनी गश्त करती है लेकिन पुलिस कभी यह नहीं देखती कि बिना नंबर क ी गाड़ी शहर में क्यों घूम रही है कोई वारदात तो करने नहीं आई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाहरी क्षेत्र मुक्ता प्रसाद, भुट्टों का चौराहा आदि तस्कारों का बड़ा ठिकाना है यह शाम होते खुल्लेआम नशे की पुडिया बेची जा रही है। नशा खरीदने वालों में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग है जो शाम होते ही गांजे की पुडिया खरीदकर नशा करते है। तो वहीं पैसे वाले एमडी का नशा करते है। शहर के अंदर रहने वाले युवा ज्यादात्तर एमडी नशे के शिकार हो गये है उनको शाम होते ही नशा चाहिए इसके लिए वो कुछ हद तक जा सकते है वो हम ओर आप नहीं सोच सकते है। अगर समय रहते इन नशे के तस्कारों को नहीं रोका गया तो आने वाले समय बड़े खतरनाक परिणाम सामने आने वाले है।
ंआखिर पुलिस किसके दबाव में इन ठिकानों पर दबिश नहीं दे रही है, यह बड़ा सवाल है।
अन्य सूत्रों के मुताबिक भुट्टो का चौराहा भी तस्करों का बड़ा गढ़ है। यहां खुल्लमखुल्ला नशे की पुडिय़ा बेची जाती है। तो वहीं पूगल रोड़, मुक्त ाप्रसाद, रामपुरा व सर्वोदय बस्ती के तस्कर भी चर्चित हैं। शहर में शाम होने के बाद देर रात तक तस्कर अपनी बाइको पर नशे का सामान लेक र घुमते रहते है। आमजन के बीच बैठकर नशे का कारोबार कर रहे है।
हरलोई हनुमान मंदिर के आस पास नशेडिय़ों का जमावाड़ा
अगर देखा जाये तो पिछले लंबे समय नयाशहर थाना इलाके के हरलोई हनुमान मंदिर के आस पास बनी कुछ दुकानों पर नशे का सामान बिक ता है और वहीं बना शराब का ठेका रात तक खुला रहता है जमकर दुकान के अंदर से बने छेद से खुल्लेआम शराब की बिक्री होती है।
थानाधिकारी के लाख कोशिश के बाद भी नयाशहर इलाके में नशे का कारोबार नहीं रुक रहा है और ना ही अपने इलाके की दुकानें बंद हो रही है
गश्त टीम कर रही फोरमलटी
रात को प्राय: देखने में आ रहा है कि गश्त करने वाली पुलिस टीम आती है होर्न देकर रवाना हो जाती है जबकि गाड़ी का होर्न सुनकर दुक ानदार एक बारगी दुकानों की लाईट बंद कर शटर नीचा कर देते है लेकन उनके जाते ही वापस दुकान का शटर ऊपर कर लेते है जिससे देर रात इन दुकानों पर भीड़ रहती हे। जबकि एसपी व मंत्री के आदेश है रात 11 बजे शहर की सभी दुकनें बंद होनी चाहिए लेकिन उनके आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ रही है। आखिर थानाधिकारी किसकी बात को सुनते है।
युगपक्ष टीम के सामने आये चौकाने वाली घटनांए
जब युगपक्ष की टीम शहर में आने वाले नशे की जानकारी लेने निकली तो देखकर दंग रह गये क्योकि नशेडी ऐसी जगह पर बैठे मिले जहां भयंकर बदबू मारी रही है पास ही गंदगी पड़ी है वहां पर वो दो घंटे तक बैठे रहते है। शहर के आस पास बनी बजरी की खानों के अंदर 70 फुट नीचे अपना जाजम लगा रखा था। जहां पर सभी व्यवस्थाएं उनके पास ही थी। मोहता सराय, धनीनाथ मंदिर के पास, करमीसर रोड़ के आस पास बनी खानों व नाथ जी के धोरे के पास आदि कई जगहों पर सैकडों नशेडी दोपहर से लेकर रात तक जाजमा लगा रखा कर रखते है। इन जगहों पर युवा 20 से लेकर 45 तक के सबसे ज्यादा शामिल है।
महिलाएं व लड़कियां भी शामिल नशे के कारोबार में
ऐसी जानकारी मिली कि इस काले धंधे में महिलाएं व लड़कियां भी शामिल है जो बड़े स्तर पर काम करती है इसी क्रम में बीकानेर पुलिस ने गुरुवार को एक महिला के पास से अवैध गांजा सहित उसको दबोचा है।
