




बीकानेर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से अस्त-व्यस्त शहर की यातायात की व्यवस्था अब निर्वाण के हाथों में
बीकानेर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह से अस्त-व्यस्त
शहर की यातायात की व्यवस्था अब निर्वाण के हाथों में
बीकानेर (नसं)। पिछले काफी समय से शहर की यातायात बुरी तरह से चरमराई गई है। कोटगेट व सांखला फाटक की हालात बेहद खराब है। मजे की बात है कि कोटगेट व सांखला फाटक के पास यातायात कर्मी तैनात है लेकिन वो किसी भी तरह रोकते टोकते नहीं है जिससे ट्रेन आने पर दोनेां तरफ लंबा जाम लग जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए व जिले में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर ने बड़ा फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत नरेश निर्वाण को यातायात प्रभारी नियुक्त किया गया है। नरेश निर्वाण वर्तमान में आईजी कार्यालय में कार्यरत थे और अब वे यातायात विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, मौजूदा प्रभारी लक्ष्मण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस बदलाव से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
