शहर के इस इलाके मे कार में सवार होकर आये युवकों ने की फायरिंग, एक जने लगे छर्र

शहर के इस इलाके मे कार में सवार होकर आये युवकों ने की फायरिंग, एक जने लगे छर्र
बीकानेर। मंगलवार दोपहर को शहर के इस इलाके में अचानक अफरा तफरी मच गई। लोग भयभीत हो गये क्योकि इस इलाके में फायरिंग होने से एक युवक के गोली के छर्र लग गये। जानकारी मिली है कि मीना नर्सिंग होम की गली में एक युवक पर फायरिंग हुई है। जिसमें शोएब की गोली लगी है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी से फैल गई है। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। जानकारी ऐसी सामने आ रही है कि स्वीफ्ट कार आरजे 07 1290 रंग सफेद में दो लडक़े सवार होकर आये और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।

Join Whatsapp