



हिसार के लडक़े ने बीकानेर से लडक़ी को भगाया
बीकानेर।जिले में करीब 3-4 बजे क्षेत्र की एक नाबालिग लडक़ी को हिसार का एक युवक ले भागा। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव धीरदेसर चोटियान निवासी सहीराम ने हिसार निवासी अमित विश्नोई के खिलाफ नाबालिग पुत्री 16 वर्षीय मंजू को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए धारा 363, 366ए के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और अपह्रत युवती की तलाश शुरू कर दी है।
अज्ञात चोर ने घर में घुसकर मंदिर में रखे एक लाख रुपये किये पार
बीकानेर। शहर में पिछले काफी दिनों से चोरी की वारदातें हो रही है। इसी क्रम में नयाशहर थाने इलाके में रहने वाले जयप्रकाश पुत्र कैलाश रंगा जाति प्लांट नंबर 15 गोलू बगीची के पीछे मुरलीधर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर ने मेरे घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया एवं एक लाख ग्यारह हजार रुपये मंदिर में रखे हुए थे वो भी चोर चोरी कर ले गया । इस पर पुलिस ने अज्ञता चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच वेदपाल सउनि को दी गई है।
