युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक  घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला  थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में महिला ने  सोमराज बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि सोमराज पिछले दो सालों से उसके घर पर आता जाता रहता था। 20  सितंबर दोपहर 2:30 बजे सोमराज उसके घर पर आया उसी दौरान वह घर में बैठी थी। आरोपी ने महिला के शरीर पर हाथ लगाया व टी-शर्ट को पकड़  लिया। इस पर महिला के द्वारा रोला करने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp