2.91 लाख जरूरतमंदाें काे मार्च तक मिलेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न याेजना का गेहूं

पहले जनवरी में बंद करने का हुआ था ऐलान, काेराेना के समय खाद्य सुरक्षा में चयनित प्रति सदस्य काे दिया जा रहा पांच किलाे गेहूं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत जरूरतमंदाें काे मिलना वाला मुफ्त अनाजं मार्च 22 तक मिलेगा। काेराेना वायरस की दूसरी लहर के चलते केंद्र सरकार ने याेजना काे दीपावली तक बढ़ाया था। जनवरी में गेहूं वितरण बंद करने का ऐलान हाे चुका था।

केंद्र सरकार ने अब याेजना काे फिर से मार्च तक बढ़ा दिया है। याेजना से जिले में खाद्य सुरक्षा याेजना में चयनित दाे लाख 91 हजार परिवाराें के 12 लाख 95 हजार सदस्य लाभान्वित हाेंगे। प्रति व्यक्ति काे पांच किलाे गेहूं पीएमजीकेएवाई और पांच किलाे गेहूं खाद्य सुरक्षा में यानि दस किलाे गेहूं दिया जाएगा। गेहूं वितरण का काम जिले के 854 राशन डीलर कर रहे हैं। इसमें शहर के 280 डीलर शामिल है। वर्तमान में रसद विभाग हर महीने एक लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं का वितरण कर रहा है।

राशन कार्ड जल्द हाेंगे बंद जनआधार से मिलेगा गेहूं
डीएओ भागूराम महला ने बताया कि काेराेना के समय वर्ष 20 में अप्रेल से नवंबर और मई से नवंबर तक 21 में पीएमजीकेएवाई याेजना के तहत प्रति सदस्य काे पांच किलाे गेहूं दिया जाता था, जाे याेजना पहले दिसंबर में बंद हाे रही थी यानि जनवरी में लास्ट वितरण हाेना था। अब सरकार ने याेजना काे मार्च तक बढ़ा दिया है। आधार सीडिंग के तीन चरण पूरे हाे चुके है। महज पांचू में सीडिंग का काम बाकी है। प्रदेश में यह कंपलीट हाेते ही सरकार राशन कार्ड की जगह उपभाेक्ताओं काे जनआधार देख गेहूं का वितरण करेगी

Join Whatsapp