NEET-PG काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में डॉक्टरों का प्रदर्शन,

NEET-PG 2021 काउंसलिंग में देरी को लेकर दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई डॉक्टर घायल हुए हैं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को सड़कों पर मार्च भी निकाला।

आंदोलन की वजह से सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पतालों के साथ ही दिल्ली सरकार के कई अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ है। वहीं, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 29 दिसंबर सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को बंद रखने का ऐलान किया है।

Join Whatsapp