द कश्मीर फाइल्स फिल्म का सीक्वल बनाएंगे मुकेश अग्रवाल

 युगपक्ष होली संवाददाता

  बीकानेर। कश्मीर के हालात को लेकर विवेक अग्निहोत्री द्वारा बनाई गई ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी सिनेमा थियेटर्स में धूम मचा रही है। फिल्म ने करीब 80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सिनेमा विशेषज्ञों को हैरत में डाल दिया है। इसे देखते हुए बीकानेर के युवा उद्यमी, समाजसेवी मुकेश अग्रवाल ने तत्काल कदम उठाते हुए इस फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं और होली के अवसर पर ही द कश्मीर फाइल्स का सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। फिल्म की तमाम शूटिंग राांगड़ी चौक बीकानेर में की जायेगी।

फिल्म का डायरेक्शन स्वयं मुकेश अग्रवाल ही करेंगे वहीं इस फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गई है। खबर है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक स्पेशल किरदार में दिखेंगे वहीं बॉलीवुड के कुछ जाने माने चेहरे भी इसमें दिख सकते हैं। दूसरी ओर फिल्म में हीेरोइन की भूमिका के लिए खूबसूरत लड़कियों की लाईन मुकेश अग्रवाल के घर के बाहर लग गई है जो किसी भी कीमत पर इस फिल्म में भूमिका पाना चाहती हैं। फिल्म में संगीत, एक्शन का जिम्मा मुकेश अग्रवाल के खास मित्र धीरज बरडिय़ा को सौंपा गया है। फिल्म के प्रचार प्रसार का तमाम कार्य पत्रकार भवानी पुरोहित देखेंगे।

युगपक्ष के होली संवाददाता से बातचीत करते हुए मुकेश अग्रवाल ने आशा जताई कि द कश्मीर फाइल्स पार्ट 2 एक बड़ी सक्सेस साबित होगी।

 

 

 

 

Join Whatsapp