गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में लगी आग से मची अफरा-तफरी

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नोखा रोड स्थित एक गोदाम में यह आग लगी है। इसकी जानकारी तुरंत गोदाम संचालक को दी गई। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास किया।

आग की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ गोदाम के सामने जमा हो गई और उपस्थित लोगों ने गोदाम के कांच के गेट को तोडऩा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है बच्चों की पहनने वाले डाईपर व सेनेटरी पैड का सामान गोदाम में रखा था। आग से गोदाम में रखे कार्टून जलकर खाक हो गए। हालांकि लोगों ने गोदाम के एक साइड से कई कॉर्टूनों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोदाम में कितना सामान था और कितना नुकसान हुआ है।

Join Whatsapp