



अफीम के साथ एक महिला सहित तीन तस्कारों को पकड़ा
हनुमानगढ़ जिले की पल्लू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 4 किलो अफीम के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। पुलिस चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अमर सिंह के अनुसार पुलिस टीम को गश्त के दौरान 2 पुरूषों और 1 महिला की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4 किलो अफीम मिली जिसे जब्त कर लिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान बंशीलाल चन्देल (56) पुत्र चन्दा निवासी बसेकी भाटी पुलिस थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश, पुरुषोतम सोनी(31) उर्फ मंगा सोनी पुत्र गोपाल दास निवासी वार्ड न. 16 सादुलशहर जिला श्रीगंगानगर और बचन बाई (40) पत्नी कालूराम निवासी मौरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच मध्यप्रदेश के रूप में की गई।
पूछताछ में एक तस्कर ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में अफीम की खेती करता है। इस अफीम की सप्लाई सादुलशहर देनी थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि वे अपने साथ महिला को इसलिए रखते हैं कि कोई शक ना करें। इस बार भी अपने साथ महिला को इसलिए रखा कि लोगों को और पुलिस को उन पर शक नहीं हो। आसानी से अफीम की सप्लाई देकर अपने घर निकल सकें। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग उनके साथ काम कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों का कोर्ट से रिमांड लेने के बाद विस्तार से पूछताछ करेगी।
