नर्माणाधीन फैक्ट्री में गिरने से श्रमिक की मौत, मुकदमा दर्ज

बीकानेर।  बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करते समय गिरकर मौत का शिकार हुए श्रमिक संतूराम मेघवाल के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत ठेकेदार के खिलाफ गैर इरातन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी में रहे कि संतुराम मेघवाल गुरूवार की दोपहर बीछवाल की निर्माणधीण फैक्ट्री में आरसीसी का काम करते समय अडाण से गिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की मौत के मामले में फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह दलित समाज के लोगों ने पीबीएम होस्पीटल मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि घटना के लिये जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर मृतक को मुआवजा दिलाया जाये। इस मामले में दलित समाज के लोगों का दबाव बढ़ते देख कर बीछवाल पुलिस ने फैक्ट्री मालिक अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और ठेकेदार रतनलाल कुमावत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join Whatsapp