सामान लेने जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर और हो गयी मौत

बीकानेर। बाइक सवार द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाकर व्यक्ति को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जिससे व्यक्ति की मौत हो गयी। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में सर्वोदया बस्ती निवासी मोहम्मद इब्राहिम ने बाइक नम्बर आरजे-07-जेएस-8847 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल की सुबह करीब सवा दस बजे के आसपास की है

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता महबूब अली घर से मुक्ताप्रसाद रोड़ की तरफ सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार ने लापरवाही से तेज गति से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी के पिता गिर गए और बुरी तरीके से घायल हो गए। जिनको पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp