युवक को गाड़ी डालकर ले गए और की मारपीट,मामला दर्ज

बीकानेर। युवक को गाड़ी डालकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर पैसे व मोबाइल छीन लिये। इस संबंध में पीडि़त ने एक नामजद सहित चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसकी जांच एएसआई पूर्ण सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार के मामला बाना निवासी 31 वर्षीय शिवलाल ने दर्ज करवाया है। जिसमें बाना निवासी राजाराम पुत्र किस्तुराराम व चार अन्य व्यक्ति ने वैष्णो धाम के पास जयपुरा रोड जय अंबे मोटर के सामने से उसे गाड़ी में डालकर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व उससे 10 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Join Whatsapp