




राजस्थान में सुस्त पडा मानसून, पढें पुरी खबर
जयपुर। राजस्थान में मानसून के सुस्त पडऩे के साथ ही दिन के साथ ही रात में भी गर्मी बढऩे लगी है। पश्चिमी राजस्थान के चूरू जिले में कल दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के लोगों को थोड़ी राहत मिली। यहां मंगलवार को दिनभर में जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर समेत कई जगहों पर बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश दौसा जिले में हुई। हीं, 5 सितंबर के बाद फिर से मानसून एक्टिव होने का भी अनुमान लगाया गया है।
चूरू समेत कई जिलों में तेज हुई गर्मी
राजस्थान के एक हिस्से में जहां हल्की बरसात से लोगों को थोड़ी राहत है, लेकिन दूसरी तरफ कई जिलों में हर दिन तापमान में इजाफा हो रहा है। तापमान बढऩे से गर्मी होने पर लोग परेशान होने लगे है। चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह गंगानगर में 38.5, हनुमागनढ़ में 38.8, बीकानेर में 38 और करौली में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अब आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 1 सितम्बर को राजस्थान के प्रतापगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, बारां और बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की संभावना है। इसके अगले 3 दिन यानी 4 सितम्बर तक राज्य में कहीं भी मध्यम या तेज बारिश होने की संभावना नहीं है।
