बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की हुई मौत

बावड़ी की छत धसने से हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना इंदौर की है। जहां पर बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी पर बावड़ी की छत धंसने से 13 लोगों की मौत हो गई। 40 फीट गहरी बावड़ी में 30 से ज्यादा लोग गिरे थे। बावड़ी से कुल 11 शव निकाले गए, जबकि पुलिस ने रस्सियों की मदद से 19 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है। नगर निगम तीन पंप की मदद से पानी निकाल रहा है। आशंका है कि अभी भी कुछ लोग बावड़ी में डूबे हुए है। फिलहाल रेस्क्यू रुका हुआ है, पानी निकालने के बाद दोबारा रेस्क्यू शुरू होगा।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में हवन के दौरान हादसा हुआ। लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। वजन से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। मंदिर में दर्शन करने आया एक बच्चा अब भी लापता है। कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों को इलाज कराएगी।

Join Whatsapp