




आज का राशिफल:कर्क राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है
मेष – पॉजिटिव- नजदीकी लोगों का विश्वास और सहयोग मिलेगा और उनका मार्गदर्शन आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकता है। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति में भी बेहतर सुधार आएगा।
नेगेटिव- किसी भी व्यवस्था का उल्लंघन करने से परहेज करें। अपने रिश्तेदारों को नजरअंदाज ना करें, इससे उनके साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों व संगति पर भी नजर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचा सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। हालांकि अभी कार्य का बोझ बहुत कम रहेगा। इस समय का सदुपयोग आप अपने पेपर में फाइलों को सुव्यवस्थित करने में करें। तथा व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर भी विचार करें और साथ ही अमल करने का प्रयास करें।
लव- व्यस्तता रहने के बावजूद आप परिवार पर ध्यान देंगे। जिससे पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाए।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- दीर्घकालीन विषयों पर विचार होगा और आपका शांति पूर्ण रवैया आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। बच्चे भी पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल लोगों के साथ वाद-विवाद में ना उलझे। इस समय सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- कारोबारी रूके काम पूरे होंगे। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स के हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। कुछ विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल रखने से कार्य बेहतरीन तरीके से होगा।
लव- परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह घर के माहौल को सकारात्मक बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना ले। पीठ दर्द, सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- कोई पैतृक कार्य आज हल होने की संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को अपनी मेहनत के मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे तथा उनका हौसला और आत्म विश्वास भी बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करके आपको हार्दिक तथा मानसिक शांति का ही अनुभव होगा।
नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत मामला उलझ भी सकता है। इस समय अगर उधार या लोन लेने का सोच रहे हैं, तो पहले एक बार पुनः सोच-विचारकर ले या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। साथ ही अपने बहुमूल्य वस्तुओं की संभाल अच्छी तरह करें।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की जगह धैर्य रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि अधिकारियों के साथ संबंधों में तनाव न आएं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको मुश्किल समय में निकलने से आपका आत्मविश्वास बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती हैं। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। परिवार जनों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। तथा उनका मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लेनदेन संबंधी गतिविधियों में स्पष्टता रखें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलती सकती हैं।
लव- पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में मधुरता बनाए रखने के लिए आपके प्रयास विशेष रहेंगे।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- आज किसी दीर्घकालिक योजना पर विचार होगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अचानक ही आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उत्तम समय है।
नेगेटिव- अपनी जिम्मेदारी को समझना जरूरी है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इन कार्यों को तुरंत ही सुलझाने का प्रयास करें। संतान की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में सुधार होगा। मन मुताबिक तरीके से कार्य बनते जाएंगे। इनकम बेहतर होगी। नौकरी में सहकर्मी ईर्ष्या व जलन की भावना से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
लव- घर परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। अतिथि सत्कार में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधो में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- इस समय पाचन प्रणाली कुछ कमजोर रहेगी। लीवर को आराम देने के लिए बहुत ही हल्का खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या – पॉजिटिव- अपना अपना स्वाभिमान बनाए रखें इससे मनोबल बढ़ेगा और अन्य गतिविधियों पर भी आप ध्यान देंगे। और नई जानकारियां भी मिलेंगी। विशेषकर गृहणियां स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत तथा परिवारिक जीवन पर पड़ेगा। किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में सक्रियता रखने से लक्ष्य पूरा होगा। लापरवाही से कामों में रुकावटें आएंगी। जिसकी वजह से आर्डर पूरे करने में देरी होगी। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और सहयोग रहेगा। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- बड़ी सोच बनाए रखने से उचित प्रबंधन करने को बल मिलता है। बच्चों के करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए उचित समय है।
नेगेटिव- भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखें, संकीर्णता से बचें। किसी मित्र या भाई के साथ संबंध खराब होने की आशंका लग रही है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है, तथा महत्वपूर्ण कार्यों में भी रुकावट आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा काम होने से एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। हालांकि कर्मचारियों के सहयोग से कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। मीडिया तथा प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही है।
लव- परिवार जनों से उचित तालमेल बना रहेगा तथा वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। प्रेम संबंध भी मधुर तथा मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आज वाहन चलाएं ही नहीं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों से भी जुड़े रहे, इससे सकारात्मक सोच बनेगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां सीखने को मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। किसी संबंधी की समस्या का निवारण करने की वजह से आपका कोई खास कार्य अधूरा रह सकता है। इस समय आवाजाही की बजाय घर पर ही रहना उचित है।
व्यवसाय- नई गतिविधि आज स्थगित रखें। बिजनेस में इंटरनेट और फोन के जरीये पब्लिक रिलेशन और मजबूत बनाएं। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। जिससे घर का वातावरण उचित और खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से खांसी, जुखाम, वायरल आदि जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
धनु – पॉजिटिव- मेहनत, परिश्रम का समय है परंतु इससे कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून भी रहेगा। तर्कशीलता रखना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- व्यर्थ की चर्चाओं पर ध्यान ना दें। नकारात्मक परिस्थितियों में घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे। आलस और सुस्ती आपके लिए रुकावटों का कारण बनेगी। दूसरों के मामलों में बिन मांगे सलाह ना दें, वरना कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों को लेकर फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए फायदेमंद रहेगी। लेनदेन में सावधान रहें और अपने काम किसी के सामने जाहिर न करें। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही कोई उपलब्धि हासिल करेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी नकारात्मक बातें अशांति फैला सकती हैं। मामलों को ज्यादा तूल ना देना उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहे। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को समय पर क्रियान्वित कर ले। समय और भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव- ज्यादा नेतृत्व रखना भी संबंधों में दूरियां लाता है। रुके हुए सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें। वरना मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित कुछ तनाव रहेगा। मित्रवत व्यवहार रखना जरूरी है।
व्यवसाय- रुके काम समय पर पूरे कर लें। बिजनेस में किसी खास काम को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। जिससे परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय आ गया है। पूरे विश्वास के साथ जुट जाएं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही उचित रहेगा। राजनैतिक व सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी मानहानि और अपमान का कारण बन सकते हैं। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई में लगाएं।
व्यवसाय- कारोबार में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। कुछ नवीनीकरण या विस्तार संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर विशेष रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखे। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत है।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण व्याप्त होगा। बेहतर होगा कि दूसरे किसी का हस्तक्षेप अपने परिवार पर ना पड़ने दे।
स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की हल्की फुल्की समस्या रहेगी। हालांकि थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- रूपए-पैसे से संबंधित कुछ गतिविधियां रहेंगी। कोई विशेष प्रयोजन भी आज हल हो जाएगा। मानसिक रूप से आप सुकून का अनुभव करेंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती हैं। अपने संपर्क बनाने में भी फोकस रहे।
नेगेटिव- नकारात्मक बातों को अपने दिमाग पर हावी ना होने दें। संतान की वजह से अनावश्यक ही डर व बेचैनी की स्थिति रहेगी। जिसकी वजह से आप अपनी क्षमता व योग्यताओं का भरपूर इस्तेमाल करने में असमर्थ रह सकते हैं।
व्यवसाय- तनाव में आकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कामकाज में बहुत गंभीरता रखना जरूरी है। लापरवाही से बड़ा ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। सरकारी कागज सुव्यवस्थित रखें।
लव- घर में उचित सामंजस्य और सुखद माहौल रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम व व्यायाम जैसी बातों पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
