




दिल्ली एयरपोर्ट पर तकनीकी कारणों से निरस्त हुई पशुपतिनाथ की फ्लाइट, बीकानेर के 69 यात्री अटके
बीकानेर।देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा याेजना में नेपाल के पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा में गुरुवार को फिर परेशानी आई। देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेश के 1972 बुजुर्ग यात्रियाें काे पशुपतिनाथ की हवाई यात्रा की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी काे दी गई है। गुरुवार काे आईआरसीटीसी लग्जरी बस में जयपुर से दिल्ली राजस्थान के 106 यात्रियों को लेकर पहुंचे। उनकी फ्लाइट शाम 4.20 बजे की थी। उससे पहले सभी यात्रियाें काे अल्पाहार आईआरसीटीसी की तरफ से दिया गया।
यात्री फ्लाइट का इंतजार रहे थे कि अचानक उसका समय 4.50 बजे कर दिया गया। करीब ढाई घंटे तक फ्लाइट उड़ने की जानकारी नहीं दी गई। अचानक 7.30 का समय दिया गया और रात 8.50 बजे तकनीकी कारणाें से फ्लाइट निरस्त करने का एनाउंस कर दिया। इसके बाद यात्रियाें की एयरपाेर्ट अधिकारियाें और आईआरसीटीसी ने काेई खाेजखबर नहीं ली।
रात 11.45 बजे तक उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था एयरपाेर्ट प्रबंधन और आईआरसीटीसी नहीं कर पाए। इससे बीकानेर के 69 और टाेंक के 37 यात्रियाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं देवस्थान विभाग की ओर से गए अनुदेशक महेश कुमार ओझा और शिव शंकर रंगा काे अचानक एकसाथ इन यात्रियाें की व्यवस्था करने में परेशानी आई।
ओझा ने बताया कि उन्हाेंने तत्काल विभागीय अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी। आईआरसीटीसी के अधिकारियाें से संपर्क किया और एयरपाेर्ट अधिकारियाें से वार्ता की। रात 12 बजे के बाद यात्रियाें काे ठहराने और खाने की व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि 27 मार्च से शुरू हुई यह यात्रा 13 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान राज्य के 1972 यात्रियों को नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्रा 31 मार्च तक पूर्ण होनी थी लेकिन 3 बार इसका शेड्यूल पहले भी निरस्त हो चुका है।
ओरिजनल वाेटर आईडी नहीं हाेने से 7 यात्रियाें काे लाैटाया
नेपाल के लिए जिन लाेगाें के पास पासपाेर्ट नहीं थे, उन्हें यात्रा के दाैरान ओरिजनल वाेटर आईडी लाने के लिए कहा गया था। गुरुवार काे एयरपाेर्ट परिसर में टिकट बनाते और चेकिंग करते समय बीकानेर के 3 और टाेंक के 4 यात्रियाें के वाेटर आईडी डुप्लीकेट निकले। उन्हाेंने ओरिजनल घर छाेड़ दिया और फाेटाेकाॅपी करवाकर उसे लेमीनेट करवाकर पहुंच गए। वहां जांच में यह जानकारी आते ही सात यात्रियाें काे वापस भेज दिया गया।
11 घंटे तक एयरपाेर्ट पर रहे, सभी परेशान हाेते रहे
बीकानेर के यात्री सत्यदेव शर्मा ने बताया कि सभी यात्री 11 घंटे तक एयरपाेर्ट पर ही बैठे रहे। फ्लाइट अगर सही समय पर हाेती ताे काेई परेशानी नहीं थी। सवा चार बजे की फ्लाइट निरस्त हाेने की जानकारी हमें रात 8.50 बजे दी गई। रात 11.30 बजे बाद हमारे लिए ठहरने और खाने की व्यवस्था शुरू नहीं की गई। हमारी यात्रा आगे जारी रहेगी या नहीं यह भी बताया नहीं गया।
