




युवक ने जान से मारने की नीयत से की फायरिंग का लगाया आरोप
बीकानेर । रामपुरा बस्ती में एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को परिवाद दिया है। परिवादी आसिफ पुत्र युसुफ अली ने बताया कि वह अपने घर की छत पर खड़ा था, तभी बाइक पर बैठे तोहिद और उसके साथियों ने उसके ऊपर हवाई फायर किया। उसके पिता ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक अदलान ने बताया कि सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।
