




28 अप्रैल का राशिफल:मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं, पढ़ें पुरी खबर
28 अप्रैल, शुक्रवार को मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। मकर राशि वालों को कारोबार में सूझबूझ से फायदा हो सकता है। रूके काम भी शुरू हो सकते हैं। इनके अलावा वृष राशि के लोग बिजनेस में ज्यादा निवेश करने से बचें।
कर्क राशि वालों के कारोबार में रुकावटें आ सकती हैं। धनु राशि वाले लोग पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। नौकरी या बिजनेस में गलती की वजह से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।
12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- रुका हुआ कोई खास काम है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। बातचीत से परेशानियां सुलझेंगी। व्हीकल या कीमती चीजों की खरीदारी करने का मन है तो दिन अच्छा है।
नेगेटिव- धैर्य रखें। मनचाहे काम न होने पर परेशान होकर रिएक्ट न करें। नजदीकी रिश्तेदारों पर भरोसा रखने से आपसी संबंध मजबूत होंगे। हैसियत से ज्यादा खर्चा करना या उधार लेने से तनाव बढ़ सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में किसी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी हर तरह की जानकारी हासिल करना जरूरी है। ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपरिचित इंसान के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखें।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। लव अफेयर्स बदनामी का कारण बन सकते हैं। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। लापरवाही ना करें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृष – पॉजिटिव- अपनी काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। धर्म स्थल या अपने गुरु के सानिध्य में रहने से मानसिक शांति मिलेगी। निजी समस्या को लेकर चल रही चिंता भी दूर होगी।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। खुद पर ज्यादा काम न लें। ठीक से काम पूरे नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। निजी कामों को प्रायोरिटी पर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा निवेश करने से बचें। काम ज्यादा होने से खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंग। एक दूसरे के साथ समय बीतेगा। लव लाइफ को मजबूत बनाने पर बात होगी। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- व्यायाम, योगा करते रहें। मौसम के मुताबिक रूटीन रखने से सेहत अच्छी रहेगी। चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 6
मिथुन – पॉजिटिव- मन मुताबिक काम होने से खुश रहेंगे। बड़े और अनुभवी लोगों के साथ आपको कई व्यवहारिक बातें सीखने को मिलेंगी।
नेगेटिव- करीबी रिश्तेदारों से विवाद होने पर धैर्य रखें, वरना मामला बढ़ सकता है। यात्रा स्थगित रखें। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। वरना नतीजों पर असर पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस के जरूरी फैसले स्थगित रखें। निजी व्यस्तता के कारण नौकरी और बिजनेस को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमी खत्म होगी। संबंध फिर अच्छे हो जाएंगे।
स्वास्थ्य – यूरिन संबंधी परेशानी हो सकती है। अपनी डाइट में लिक्विड चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक-1
कर्क – पॉजिटिव- अपनी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है। रुके हुए पारिवारिक काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। नजदीकी दोस्त के साथ महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। युवा लोगों को कई तरह की संभावनाएं मिलेंगी।
नेगेटिव- दूसरों के निजी मामलों से दूर रहें। अपने कामों को ही प्रायोरिटी पर रखें। संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं को शुरू करने में देरी हो सकती है। समय के मुताबिक काम बनते जाएंगे। जोखिम भरे कामों में पैसा बर्बाद न करें।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावटें रहेंगी। किसी नए काम को करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में गतिविधियां पहले की तरह रहेंगी। बोनस अच्छा मिलेगा।
लव- परिवार वालों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। फालतू की दोस्ती से खुद को दूर रखें।
स्वास्थ्य- आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन घर के किसी सदस्य के सेहत को लेकर रूटीन गड़बड़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- मेहनत से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। नजदीकी दोस्तों से मुलाकात और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। सकारात्मक लोगों के साथ रहने से आपकी पर्सनैलिटी और निखरेगी।
नेगेटिव- किसी दोस्त को पैसा उधार देना पड़ सकता है। अपने बजट का भी ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत नासाज होने से आपका रूटीन गड़बड़ा सकता है। चिंता न करें। सेहत में जल्दी ही सुधार होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उससे जुड़ी अच्छी जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। हिसाब-किताब में ट्रांसपरेंसी रखें, वरना टैक्स से जुड़ी समस्या हो सकती है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
लव- परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी से निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- एलर्जी और पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। मौसम को देखते हुए खान-पान का परहेज रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति से पहचान बढ़ेगी। जल्दबाजी में काम न करें। किसी भी काम के हर पहलू पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। इससे आपको सफलता मिलेगी और अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे।
नेगेटिव- किसी बात को लेकर घर में तनाव हो सकता है। अपने स्वभाव में सहजता और लचीलापन रखें। युवा लोगों के निजी कामों में समस्याएं रहेंगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादातर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने में लगाएं। बिजनेस के नए संबंध बनेंगे। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। अड़चनें भी आएंगी।
लव- परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल भी रहेगा। फालतू के प्रेम संबंधों में समय खराब न होने दें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण रूटीन गड़बड़ा सकता है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- मन मुताबिक तरीके से दिन बीतेगा। कलात्मक कामों में दिलचस्पी रहेगी। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपको खुद में नई ऊर्जा महसूस होगी। घर में किसी अविवाहित सदस्य की शादी की बात चल सकती है।
नेगेटिव- जल्दबाजी से बचें, वरना परेशानी में फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। बेकार के कामों में लगे रहने से युवा लोगों को नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- सावधान और एक्टिव रहने का समय है। बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। मनपसंद प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव- घर में शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- पसंदीदा कामों में समय बीताएं। ज्यादा सोचने और नकारात्मक विचारों से आत्मबल कम हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- कहीं फंसा हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में बदलाव या रखरखाव संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। युवा लोग करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर मानें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। खुद को पॉजिटिव रखें।
व्यवसाय- बिजनेस कॉम्पिटीटर की वजह से तनाव हो सकता है, जल्दी ही परिस्थितियां बेहतर हो जाएंगी। अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको सरकार से अच्छा ऑर्डर दिलवा सकते हैं।
लव- जीवनसाथी के मान सम्मान का ध्यान रखें। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे काम करने से बचें। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। अपनी कोशिशों में तेजी लाने की जरूरत है। घर के रखरखाव में वास्तु का ध्यान रखें। ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ें। अनुभवी लोगों के कॉन्टैक्ट में रहें।
नेगेटिव- अच्छे मार्गदर्शन की कमी से बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। इससे परेशानियां बढ़ेंगी। संयम और धैर्य रखें। किसी के साथ विवाद में न उलझें। वाहन संबंधित बड़ा खर्चा हो सकता है।
व्यवसाय- पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। नौकरी या बिजनेस में गलती की वजह से बड़ा नुकसान होने की आशंका है। कामकाज में नई टैक्निक या हुनर का इस्तेमाल करें। जिससे उत्पादन बढ़ सकता है। ऑफिस में अचानक किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के बाकी लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा। आपस में एक दूसरे की मदद भी करेंगे। युवाओं के प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक शांति के लिए कसरत और योगा की मदद लें। इससे सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- दिन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। सही समय पर सही फैसले लेने की जरूरत है। अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करें। सफलता मिलनी तय है। स्टूडेंट्स को भी पढ़ाई और कॉम्पिटीशन में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पैसों के लेनदेन को लेकर किसी करीबी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। विचलित होने की बजाय धैर्य और संयम रखें। ऐसी परिस्थिति में नेगेटिव चीजों से दूरी रखें।
व्यवसाय- कारोबार में सूझबूझ से फायदा हो सकता है। रूके काम फिर शुरू हो सकते हैं। ऑफिस में टारगेट पूरे करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
लव- पति-पत्नी में प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। खासी, जुकाम और गला खराब होने की आशंका रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- किसी उलझे हुए मामले का समाधान मिल सकता है। भावुकता की बजाय दिमाग और हिम्मत से काम लें। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ समय बीताने से फायदा होगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह पर काम करने से फायदा मिलेगा।
नेगेटिव- जोखिम भरे काम न करें। गुस्से पर काबू रखें। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। कामकाज में आ रही रुकावटों से तनाव बढ़ सकता है।
व्यवसाय- निजी व्यस्तता के बावजूद नौकरी और बिजनेस में पूरा समय देना जरूरी है। विस्तार की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। अपने बिजनेस में बाहरी लोगों का दखल न होने दें। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। मुश्किल समय में दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। लव पार्टनर से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या किसी व्हीकल की खरीदी-बिक्री संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उससे जुड़ी कोई बात आपके फेवर में हो सकती है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। बेहतर होगा किसी भी परेशानी में किसी बड़े और समझदार इंसान की सलाह जरूर ले। स्टूडेंट्स इस बात पर ध्यान दें कि इस समय पढ़ाई के अलावा बाकी जानकारियां भी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम पूरे करें। अकेले फैसले लेने में दिक्कतें आएंगी। युवा अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। तरक्की भी संभव है।
लव- पारिवारिक में किसी तरह की तकरार भी हो सकती है। घर के कामों में ज्यादा दखल देने से बचें।
स्वास्थ्य- भारी भोजन की वजह से गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
