बेटी क़ो परनावो और बहू क़ो पढ़ावो — तिवाड़ी 

बीकानेर l प्रखर चिंतक डॉ महेश शर्मा के आतिथ्य व गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी की अध्यक्षता मे भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम व साइबर क्राइम पर जागरूकता हेतु एक सेमिनार का आयोजन व्यास पब्लिक स्कूल में हुआ l

मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा ने गर्भाधान से ले कर मृत्यु तक के सोलह संस्कारो का वर्णन करते हुएकहा कि विद्यावान संस्कारो से व विद्वान् उच्च शिक्षा से होता है, यह समझने की जरूरत है l

साइबर थाना के नथमल शर्मा व सुश्री सुशीला ने बारिकी से मोबाइल से होने वाले अपराधों व उनसे कैसे बचे, इस पर प्रकाश डाला l

मुख्य वक्ता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिवाड़ी ने जन संख्या नियंत्रण के नाम पर भ्रूण हत्या / गर्भपात से सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी होने वाले नुकसानो पर व्यापक व्याख्या के साथ साथ बेटी क़ो 20/22 की सही उम्र मे परनावो और बहू क़ो पढ़ावो पर जोर दे कर कहा कि इससे लव जेहाद जैसी घटनाओ मे कमी आयेगी l तिवाड़ी ने 10 वी से नीचे के बच्चों क़ो मोबाइल फोन क़ो उनके लिये परमाणु बम बताते हुए इस बात की छात्राओं क़ो प्रतिज्ञा करवाई कि वे इसकी जगह दादा दादी अथवा माता पिता के पास रोजाना एक घंटा बैठ कर उनके अनुभवो क़ो ग्रहण करेंगे l

सेमिनार के अंत मे स्कूल प्रिंसिपल पांडे का अभिनंदन एवं संस्था सचिव सुरेश शर्मा द्वारासंयोजन व सभी का आभार शाला प्रभारी नथमल उपाध्याय द्वारा प्रकट किया गया ❗

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *