शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले दिन 12 टीमों के मध्य हुआ मुकाबला


बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सिटी टर्फ में हुआ। आयोजन समिति से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नॉकआउट पर आधारित इस प्रतियोगिता में पहले दिन गोपेश्वर क्रिकेट क्लब और शाकद्वीपीय इलेवन के मध्य मुकाबला हुआ जिसमें गोपेश्वर क्रिकेट क्लब विजेता, मस्ताना फ्रेंड्स क्लब और जय शंकर क्रिकेट क्लब में जयशंकर क्रिकेट क्लब विजेता, सूर्य क्लब और रॉयल किंग्स में रॉयल किंग्स विजेता, देव क्लब और आरबी क्लब में आरबी क्लब विजेता, हवेली इलेवन और आरसीबी में हवेली इलेवन विजेता, लकी क्रिकेट क्लब और खाडा नाइन में खाडा नाइन विजेता रही।

बुधवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। आयोजन से जुड़े मनमोहन शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेश भोजक, आरके शर्मा, दयाशंकर शर्मा एवं नितिन वत्सस ने भगवान भास्कर के पूजन व स्वतंत्रता सेनानी गुट्टड़ महाराज को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस दौरान हेमन्त सेवग, भवानी सेवग, विनय सेवग, अजय सेवग, दाऊ लहरी, भास्कर शर्मा, प्रथम शर्मा, राहुल शर्मा, रवि शर्मा, सौरभ शर्मा, गर्वित शर्मा, चंद्र भोजक, उमेश भोजक, राजेन्द्र शर्मा, जैकी शर्मा, आकाश शर्मा, दर्शन शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश अग्रवाल एवं आदिल की सहभागिता रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories