पाँच दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर में पूजन भोग

निर्जला एकादशी 25 जून 2025 को सनातन के जयकारे के साथ नगरसेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी के विशेष पूजन पंचामृत अभिषेक विशेष पोशाक व पुष्प मालाओं से श्रृंगार सेंवईयो आम के भोग के साथ “सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान” के दिव्य व विशेष अनुष्ठान होंगे प्रसाद वितरण जल शरबत सेवा विशेष अनुष्ठान में पूजित सरस्वती माताजी की तस्वीर पाटी पोथी कलम वितरण अनुष्ठान होंगे 

प्रदेश भर में हो रहे सनातन सेवा महा दिवस अनुष्ठान के पावन अवसर में आमजन स्त्री पुरुष युवा युवती बच्चे संतों व आध्यात्म सेवा के प्रतीक पुजारीगण के सानिध्य में राष्ट्रीय व सनातन की सेवा हेतु संकल्प व शपथ अनुष्ठान में पाँच बिंदुओं की शपथ लेंगे 

शहर के साथ प्रदेश भर के तीन सौ इक्कावन मंदिरों में भोग पूजारीगणों को सुपुर्द किए गए 

पाँच दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर में पूजन भोग गौ शाला में गायों के लिए गुड़ घास पानी का सेवा अनुष्ठान के साथ प्रवचन सत्संग अनुष्ठान हुवे 

भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा , सनातन सेवा ग्रुप व श्री विप्र महासभा की ओर से 43 वे पूजन अनुष्ठान के विशेष व दिव्य अनुष्ठान के अंतर्गत निर्जला एकादशी 25 जून 2026 को “सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान” के दिव्य व विशेष अनुष्ठान के अंतर्गत नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी बीकानेर प्रातः चार बजे पंचामृत अभिषेक के साथ विशेष पूजन पोशाक व पुष्प मालाओं से श्रृंगार सेवईयो आम के भोग अनुष्ठान के साथ प्रसाद वितरण जल शरबत सेवा आदि के सनातन सेवा महा दिवस अनुष्ठान का मुख्य अनुष्ठान शुरू होगा होगा पुष्प मालाओ नवीन वस्त्र आम सेंवईयो प्रसाद शरबत आदि की सजी थालिया सनातन के जयकारे के साथ नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में मुख्य पुजारी को सुपुर्द की गई पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा ) की अगुवाई में हो रहे इस विशेष अनुष्ठान हेतु सजी थालियां मंदिर के मुख्य पुजारी गौरी शंकर सेवग सौरभ सेवग बुलाकी सेवग अरविंद सेवग नवरतन सेवग आदि पुजारीगण को अर्पित की प्रातः पंचामृत के अभिषेक विशेष श्रृंगार व आरती के पश्चात से पंचामृत सेंवईयो का भोग तुलसी के साथ वितरण विष्णु के दस अवतार की दिव्य व विशेष के साथ सभी श्रदालुओं को दिन भर वितरित किया जाएगा दिन भर ठंडे जल पाँच प्रकार के शरबत की सेवा दी जाएगी 

दिव्य व। विशेष अनुष्ठान में पूजित सरस्वती माताजी की तस्वीर के साथ पाटी पोथी कलम का वितरण शुभ मुहर्त अनुसार नौनिहालों व अध्ययन रत विद्यार्थियों को माता सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप किया जाएगा 

पावन दिवस पर संकल्प व शपथ होगा 

संकल्प व शपथ अनुष्ठान में दिन भर राष्ट्रीय व सनातन के सेवा कार्य हेतु आमजन संतों व पूजारीगणों के सानिध्य में पाँच बिंदुओं के बनाये गए संकल्प/शपथ पत्र की संकल्प ले कर पावन दिवस पर ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे 

प्रदेश भर में अनुष्ठान होंगे 

प्रदेशभर के जिला मुख्यालय के मंदिरों में पुजारियों व क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारियों एव आयोजन समिति के सदस्यों की सहभागिता में निर्जला एकादशी 25 जून 2026 के अंतर्गत पूजन भोग प्रसाद का वितरण का अनुष्ठान लगातार होगा 

निर्जला एकादशी का मुख्य अनुष्ठान

25 जून 2026 निर्जला एकादशी पर सनातन सेवा महादिवस का मुख्य अनुष्ठान बीकानेर के नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के साथ विभिन्न मंदिरों में होगा इसके साथ ही गो शाला में चारा गुड़ पानी की सेवा व रेन बसेरा में फलाहार आमरस सेवा के अनुष्ठान भी होगे 

संतो व पुजारीगणों के सानिध्य में शपथ अनुष्ठान होगा-

सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान के पाँच दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत धनीनाथ गिरि मठ पंच मंदिर में पूजन भोग गोशाला में गायों को घास गुड़ पानी की सेवा का अनुष्ठान प्रवचन व सत्संग के साथ स्वामी श्री मोहन दास जी महाराज के सानिध्य में पूजन अनुष्ठान के साधक प योगेन्द्र कुमार दाधीच की मंगल उपस्थिति में हुवा इस अनुष्ठान में वेदशास्त्री प प्रकाश शर्मा पुजारी शिव शंकर सेवग भवानी सेवग रामचन्द्र पंजाबी पीयूष सोनी प्रवीण दाधीच संजय सोनी सोनू बाई सरस्वती देवी बसंती देवी उर्मिला देवी पाना देवी संपत दायमा आदि उपस्थित रहे 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post