बीकानेर, दिनांक 24.06.2026 बुधवार, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा श्रीमान निदेशक महोदय को सम्बन्धित ज्ञापन भेजते हुए जयपुर व बीकानेर संभाग के कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्मिकों की पदौन्नति करने के क्रम में श्रीमान निदेशक महोदय से वार्ता की गई। श्रीमान निदेशक महोदय द्वारा बताया गया कि जयपुर से शोर्ट लिस्ट प्राप्त होने पर सकारात्मकता से ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
आचार्य ने बताया कि श्रीमान निदेशक महोदय से निवेदन किया गया कि ज्ञापन पर तुरन्त कार्यवाही की जाये ताकि मंत्रालयिक कर्मचारियों व अधिकारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ पदौन्नति का नुकसान ना हो। श्रीमान निदेशक महोदय ने इस प्रकरण में सकारात्मक कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया है।





