उदयगिरि जी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वर्ष पूर्ण, विशेष पूजा-अभिषेक से गूंजा मंदिर परिसर

बीकानेर। नाथूसर गेट के बाहर हर्षो की समाधि स्थल में उदयगिरि जी महाराज की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर दिनभर अभिषेक व मंत्रोच्चार से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ उठाया। आकाशवाणी बीकानेर के जाने-माने उद्घोषक रहे स्व चंचल हर्ष के परिवार द्वारा स्थापित इस प्रतिमा के समक्ष सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर उदयगिरि जी महाराज के परम भक्त एवं क्यूबिशन कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर-प्रिंसिपल चंद्रेश हर्ष ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है कि 138 वर्षों के बाद बाबा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां आने वाले भक्त सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं और बाबा की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष पूजा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में करनीदान हर्ष, हरि नारायण हर्ष, रामकुमार पुरोहित, दाऊलाल छंगाणी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post