बीकानेर। विद्युत तंत्र के फीडर रखरखाव कार्य के चलते शनिवार, 05 सितम्बर को बीकानेर शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा।
इस दौरान गौशाला, गौशाला के पास का क्षेत्र, बीसा जी के बड़े के पास, गजनेर रोड, कोठारी के सामने, नंदू महाराज डी.टी.आर., लालगढ़ रेलवे अस्पताल, गुरुद्वारा कॉलोनी, सर्वोदय बस्ती, कृपाल भेरू मंदिर के पास, नरसिंह सागर तालाब, मेघवालों का आवागमन क्षेत्र, मोती महाराज डी.टी.आर., लिफ्ट वाला डी.टी.आर., सेंट एन.एन. स्कूल के पास, मनोज दाल मिल के पास तथा मोर पंख भवन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से रखरखाव कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।



