बीकानेर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, तीनसंदिग्ध मरीज भर्ती एक युवक की हालत गंभीर

प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद गुरुवार को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें दो बुजुर्ग और एक युवक शामिल हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह शॉक की स्थिति में अस्पताल पहुंचा। तीनों मरीजों का निमोनिया बिगड़ा हुआ है। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते उनकी जांचें कराई जा रही हैं। मेडिसिन एचओडी एवं मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ मेडिसिन आउटडोर में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। फिलहाल स्वाइन फ्लू का कोई मरीज रिपोर्ट नहीं हुआ है, हालांकि निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। वहीं, मौसम में बदलाव के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त के मामले भी बढ़ गए हैं। पीडियाट्रिक्स एचओडी डॉ. जीएस तंवर के अनुसार बच्चों की ओपीडी करीब 600 तक पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर होकर आने वाले गंभीर बच्चों को सीधे भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक भादवा लगने के साथ मेलों का दौर शुरू होने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा आने वाले दिनों में डेंगू और मलेरिया के मामले भी सामने आने की आशंका है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post