लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में चैन स्नैचिंग

बीकानेर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आस्था के बड़े केंद्र लक्ष्मीनाथ मंदिर में त्योहारी सीजन के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने करीब 18 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली। घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कोठारी मोहल्ला निवासी हेमलता कोठारी ने रिपोर्ट में बताया कि वह 4 सितंबर की रात करीब 9 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में दर्शन कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ में अचानक धक्का लगने के बाद उन्हें गले से चेन गायब होने का पता चला। महिला के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि भीड़ के बीच किसी महिला ने भी मौका देखकर उनकी चेन तोड़ी हो सकती है। घटना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास चेन की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चेन तोड़ने वाले आरोपी की पहचान की जा सके। त्योहारी सीजन में मंदिर में बढ़ रही भीड़ के बीच जेबकतरे और चोर सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ाने में जुटी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories