राजकीय डूंगर महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन

बीकानेर, 3 अक्टूबर 2026:राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर के उद्यमिता एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा वाणिज्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता सत्र का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. अन्नाराम शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए वित्तीय जागरूकता एवं वित्तीय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।सत्र के मुख्य वक्ता सीएफपी राजेश पारीक, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर , एनएस प्रूडेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय नियोजन, बचत, निवेश, बजट प्रबंधन, बीमा एवं वित्तीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में डॉ. सीताराम चहलिया, डॉ. ललित कुमार वर्मा, डॉ. रविकांत व्यास एवं श्रीमती प्रियंका खींची सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने सत्र में उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे।यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता, वित्तीय अनुशासन एवं व्यावहारिक जीवन-कौशल विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *