बीकानेर के चौतीना हुआ क्षेत्र में मेडिकल की दुकान मे आगजनी की घटना

बीकानेर के चौतीना कुआं इलाके में आज सुबह गौतम मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।मिली रिपोर्ट के अनुसार कोटगेट थाना इलाके के चौतीना कुआं स्थित गौतम मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से मेडिकल स्टोर में रखा सामान जल गया। घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर नगर निगम के डिप्टी मेयर पंकज गहलोत सहित कई लोग मौके पर पहुंचे।मेडिकल स्टोर में आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ मालूम किया जा रहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *