बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर बीकानेर देहात में भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्य के सभी 41 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न संबंधी प्रक्रिया पूरी की। मंगलवार को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्याशियों के सिंबल सौंपे।
इस दौरान चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड, महावीर सैनी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित और मीडिया संयोजक मनीष सोनी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर निशांत जैन तथा एडीएम सिटी रीना छिपा को चुनाव चिह्न संबंधी प्रक्रिया के तहत सिंबल सौंपे।
भाजपा देहात की ओर से जिला परिषद सदस्य के सभी 41 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई है।
भाजपा जिला परिषद प्रत्याशियों की वार्डवार सूची
- वार्ड 1 – सुनीता / रोहताश
- वार्ड 2 – बलविन्द्र कोर / अवतार सिंह
- वार्ड 3 – सवाई सिंह / भीम सिंह
- वार्ड 4 – कविता / श्रीराम धायल
- वार्ड 5 – फतेहराज सिंह भाटी / खींव सिंह
- वार्ड 6 – शारदा / कैलाश
- वार्ड 7 – गजानंद / कानाराम
- वार्ड 8 – पुष्पा / प्रतापराम
- वार्ड 9 – मूली / राजकुमार
- वार्ड 10 – शिलवती / रामेश्वर
- वार्ड 11 – धापू कंवर / भैरोसिंह
- वार्ड 12 – रामलाल / केदारलाल
- वार्ड 13 – कमला / रामचंद्र मेघवाल
- वार्ड 14 – देवी सिंह / मदन सिंह
- वार्ड 15 – मांगीलाल मंडा / भागीरथ
- वार्ड 16 – मांगू सिंह / कल्याण सिंह
- वार्ड 17 – पेमाराम / ऊर्जाराम मेघवाल
- वार्ड 18 – इन्द्रा / रामरतन
- वार्ड 19 – मलू कंवर / बहादुर सिंह
- वार्ड 20 – रुकमा देवी / मघाराम
- वार्ड 21 – अखाराम गोदारा / नानूराम
- वार्ड 22 – अनिल कुमार / गंगाराम मेघवाल
- वार्ड 23 – सहीराम / लूणाराम
- वार्ड 24 – ओमप्रकाश / गुलाबचंद गोदारा
- वार्ड 25 – कविता / नंद किशोर
- वार्ड 26 – निर्मलादेवी / ईश्वरराम
- वार्ड 27 – किरण कंवर / जसवंत सिंह
- वार्ड 28 – सुमन देवी / महेश मूंड
- वार्ड 29 – ममता / राजुराम
- वार्ड 30 – हेतराम / रूपाराम
- वार्ड 31 – बसकरी / कृष्ण कुमार
- वार्ड 32 – राजूदास स्वामी / बद्रीदास
- वार्ड 33 – लूणाराम / मेघाराम
- वार्ड 34 – संतोष / महेंद्र
- वार्ड 35 – इंद्रा / भादरनाथ
- वार्ड 36 – सरिता / ओमप्रकाश
- वार्ड 37 – सुरेश कंवर / भागीरथ सिंह
- वार्ड 38 – ओमप्रकाश / रेंवतराम
- वार्ड 39 – लिछमा देवी / हनुमान राम
- वार्ड 40 – कंचन / मुरलीधर जोशी
- वार्ड 41 – सुनीता देवी / श्रवण सारस्वत
भाजपा देहात की ओर से जारी इस सूची के साथ जिला परिषद के सभी 41 वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों की जानकारी सामने आई है।



