बीकानेर सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हुए

बीकानेर: जिले के नापासर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे-11 पर रायसर गांव के समीप गुरुवार को एक ट्रक और स्विफ्ट कार आपस में भिड़ गए, जिससे वाहन में सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

​कैसे हुआ हादसा?

​नापासर थानाधिकारी कविता पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार में सवार कार चालक अभिरूप चौधरी (28), निवासी सागर रोड, गोविंद नगर, बीकानेर, प्रिंस (9), महावीर (42) और लक्ष्मण उर्फ अनिल (17), निवासी आसेरा घायल हुए सभी लोग मूलरूप से आसेरा के रहने वाले हैं और बीकानेर चिकित्सीय परामर्श व इलाज के लिए आए थे। इनमें से एक घायल लक्ष्मण (अनिल) के पैर में पहले से फ्रैक्चर था, जिसका पाटा बंधवाने के बाद वे वापस अपने गांव लौट रहे थे।

​इसी दौरान रायसर के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार-पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

​पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य

​घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस हरकत में आई और एएसआई जगदीश कुमार को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया।

​पुलिस ने दुर्घटना के बाद हाईवे पर बाधित हुए यातायात को सुचारू करवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर नापासर थाने सुरक्षित पहुँचवाया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post