हनुमानगढ़। पंचायत चुनाव–2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों के तहत हनुमानगढ़ जिले की 10 पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी श्री दीपक पारीक ने पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर श्री कुशल यादव को सुपुर्द किए।
जिले की नोहर, भादरा, पीलीबंगा, राजपुरा एवं पल्लू सहित संबंधित पंचायत समितियों के चुनाव तथा जिला परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। भाजपा द्वारा पंचायत चुनावों में संगठन की मजबूती एवं प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सक्रियता से जुटने का आह्वान किया गया।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी श्री मधुसूदन भिंडा, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रभु दयाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कैलाश मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद डेलू, चुनाव संचालन समिति संयोजक श्री आशीष पारीक, श्री अमित जी सहित पार्टी के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने पंचायत चुनावों में संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का संकल्प व्यक्त किया।





