दीपावली पर बीकानेर के सभी 80 वार्डों में होगी विशेष सजावट, महापौर अनिल कल्ला ने दिए निर्देश

बीकानेर। दीपावली पर्व को लेकर बीकानेर नगर निगम ने शहर को रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर अनिल कल्ला ने शहर के सभी 80 वार्डों में विशेष सजावट करवाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और ऐतिहासिक इमारतों को सजाया जाएगा।महापौर अनिल कल्ला द्वारा जारी यू.ओ. नोट में नगर निगम आयुक्त/उपायुक्त को राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के प्रावधानों तथा स्वायत्त शासन विभाग के आदेशों के तहत सजावट का कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।निर्देशों में कहा गया है कि बीकानेर विकास प्राधिकरण एवं आवासन विभाग द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में दीपावली की सजावट करवाई जा रही है। ऐसे में दोनों विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा सजावट के लिए चयनित स्थलों की सूची प्राप्त की जाए, ताकि निगम क्षेत्र में उन स्थानों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में सजावट का कार्य करवाया जा सके।महापौर ने सजावट का शेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करवाकर तीन दिवस के भीतर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post