कोलकाता । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय चुनावी चुनावी दौरे के तहत राज्य में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिेए आएं हुए है । पश्चिम बंगाल में अपने इस अभियान की शुरुआत उन्होंने बीते दिन सिलीगुड़ी से की तो शाम को निर्मल गंगा चेतना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। शनिवार की सुबह उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध काली घाट में राजस्थान से आएं भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के साथ माँ काली के दर्शन करने के बाद अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की । दर्शन कर बाहर निकले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर स्पष्ट रुप से दिख रही है । लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डब्बल इंजन की सरकार को अपना समर्थन देंगे । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल के चुनाव में एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है जिन्होंने अब तक जो कहा है कर दिखाया है तो वहीं दूसरी तरफ तृणमूल काँग्रेस है जिसने सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के सम्मान में बालीगंज के इस्कॉन हाऊस में आयोजित ” पधारो सा ” कार्यक्रम में राजस्थानी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा – जब भी वक्त निकले राजस्थान भी आइयें , कर्म भूमि पश्चिम बंगाल में यदि आपने एक फैक्ट्री ड़ाल रखी है तो एक फैक्ट्री राजस्थान में भी लगायें । सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी । आयोजन में राजस्थान से आएं भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ , जयपुर से श्रीकुमार लाखोटिया के साथ धरमचंद जैन, सौरभ जैन, पवन मोदी व अन्य विशेष रुप से उपस्थित थे। समाजसेवी अरुण प्रकाश मल्लावत, राजेन्द्र पसारी, रामानन्द रूस्तगी, भागीरथ सारस्वत, महेन्द्र दूगड़ , आशीष जैन , अनिल कुमार मल्लावत , श्याम सुन्दर काबरा , राजेन्द्र सेठिया, विजय बियानी, प्रमोद शर्मा , दिलेश पटेल व गणमान्य जनों ने भी आयोजन में उपस्थिति दर्ज करायी । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शाम को हावड़ा के प्रवासी राजस्थानियों समाज के साथ मुलाकात के एक कार्यक्रम जो कि सलकिया स्कूल रोड स्थित श्रीराम वाटिका में आयोजित हुआ , उसमें भी हिस्सा लिया । श्री श्याम मंदिर आलम बाज़ार के ट्रस्टी गोविंद मुरारी लाल अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंदिर में आयोजित अरदास कीर्तन में भी हिस्सा लिया और बाबा श्याम के दर्शन किए । इस अवसर पर पत्रकार प्रकाश चंड़ालिया, उद्योगपति विमल बैंगाणी, पार्षद सजल घोष सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहें । श्री शर्मा ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की तो राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की प्रगति में आपका योगदान अतुलनीय है ।
गोलाबाड़ी पीएस क्षेत्र में आयोजित भव्य अभिनंदन समारोह में कहा कि
पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर अपनी जड़ों से जुड़े प्रवासी भाई-बहनों का अटूट उत्साह यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि ‘विकसित भारत – सोनार बांग्ला’ के संकल्प की सिद्धि में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर हावड़ा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उमेश राय व अन्य उपस्थित थे।





