बीकानेर की परंपराएं, रीति-रिवाज और कलाएं अत्यंत समृद्ध : अविनाश जोशी

बीकानेर की परंपराएं, रीति-रिवाज और कलाएं अत्यंत समृद्ध : अविनाश जोशी
बीकानेर/जयपुर। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने रविवार को बीकानेर, नागौर और उदयपुर नगर के स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, अलका मूंधड़ा, हीरेन कौशिक तथा राजेंद्र सिंह शेखावत सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। जोशी ने उपस्थितजनों को बीकानेर की स्थापना से जुड़े तथ्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राव बीकाजी द्वारा संवत 1545 में बीकानेर की स्थापना की गई, तब से बीकानेर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दो दिन पतंगबाजी होती है तथा शहरवासी खिचड़ा जीमते हैं। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा तीनों शहरों से संबंधित फोल्डर का विमोचन किया गया जिनमें बीकानेर सहित नागौर और उदयपुर के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी संकलित की गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *