संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) ई. श्री निवास द्वारा दूधवा खारा- डोकवा दोहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण

ट्रैक की गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं तथा संरक्षा मानकों की गहनता से की समीक्षा


  • सोमवार को रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिमी परिमंडल) श्री ई. श्रीनिवास द्वारा बीकानेर रेल मंडल के दूधवा खारा से डोकवा के मध्य दोहरीकृत रेलमार्ग का यात्री-परिवहन से पूर्व निरीक्षण किया गया l रेल संरक्षा आयुक्त ने मंडल रेल मंडल प्रबन्धक गौरव गोविल के साथ स्वचालित मोटर ट्रॉली से दूधवाखारा, हडियाल एवं डोकवा स्टेशनों के निरीक्षण के साथ ही इन स्टेशनों के मध्य ट्रैक की गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं तथा संरक्षा मानकों की गहनता से की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l

मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल ने बताया कि उक्त निरीक्षण दोहरीकरण- परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे इस मार्ग पर ट्रेनों की गति, संख्या तथा संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आने वाले समय में यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा सुविधा प्राप्त होगी।

इस निरीक्षण के दौरान बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अजय सिंह सेंगर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश,सीनियर DSTE रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अमन अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर TRD जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, डिप्टी चीफ इंजीनियर विजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post