बागड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नंदोत्सव की मची धूम, श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा दिग्-दिगन्त्
नागपुर । (घनश्याम बागड़ी) पुरुषोतम मास के पावन उपलक्ष में-श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी भवन, नागपुर में बद्रिनारायण हरीश. बागड़ी (नापासर) द्वारा आयोजित श्री मद भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग अत्यत भव्य -और भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुवा। पूरे पंडाल में हाथी घोड़ा. पालकी जय कन्हैयालाल की के जय घोष गुंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्णत: भक्ति मय हो गया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्ति रखा में डूब कर इस पावन प्रसंग का आनन्द लिया। आयोजन से जुड़े-हरीश बागड़ी ने जानकारी देते दुबे बताया की कथा व्यास पं. श्री- किसन लाल जी जोशी (शास्त्री) नापासर ने नंदोत्सव का जीवंत और मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया की जब जब धरा पर अत्याचार-दुराचार, पापाचार बढ़ता है तब तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है।





