सेवानिवृत्ति पर जयगोपाल पुरोहित का किया नागरिक अभिनंदन, 42 वर्षों की सरकारी सेवाओं को सराहा


बीकानेर। आध्यात्मिक प्रवृत्ति, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मिसाल रहे जयगोपाल पुरोहित का पांच मोहल्लों के नागरिकों ने भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर लोगों ने न केवल उनका सम्मान किया, बल्कि उनके मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण की भी सराहना हुई। मौका था बीडीए से 42 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर घर लौटने का। जयगोपाल पुरोहित जैसे ही सेवानिवृत्ति के बाद अपने घर पहुंचे, बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहले से ही एकत्रित थे।

शाम करीब 7 बजे जब उनका काफिला मूंधड़ों के चौक स्थित निवास पर पहुंचा, लोगों ने मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर इंटक नेता रमेश व्यास, मुरली व्यास, समाजसेवी पूनम व्यास, मोहनलाल पुरोहित, नीलकंठ, मूलचंद, मदनगोपाल, हरगोपाल आदि उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *