65 लाख रुपए के नकली नोटों का हवाला, केवल 13 हजार असली, बाकी सफेद कागज


बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असली नोटों के नाम पर धोखाधड़ी के बड़े खेल को उजागर किया है। इस कार्रवाई में नकली नोटों की जगह गड्डियों के बीच में सफेद कागज निकले हैं। पुलिस ने 500-500 के 13 बंडल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कार भी जब्त की। थाना अधिकारी कश्यप सिंह के मुताबिक राजमार्ग 11 पर स्थित सर्किल पर यह कार्रवाई एएसआई सुरेशकुमार गुर्जर की टीम ने गश्त के दौरान की। गिरफ्तार किए गए आरोपी ओमप्रकाश निवासी जैतासर और महेंद्र उर्फ सीताराम निवासी धोलिया हैं। गश्त के दौरान सर्किल पर पुलिस ने एक कार को रुकवाया, जिसमें दो लोग सवार थे। कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी तादाद में नोटों की गड्डियां मिली। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस टीम कार को थाने लेकर गई। कार में रखे सभी नोटों के बंडलों को खोलकर चैक किया तो कुल 13 बंडल मिले। इन 13 बंडलों में कुल 65 लाख रुपए थे। प्रत्येक बंडल में केवल दो नोट असली थे और बीच में सफेद कागज थे, जो नोटों के साइज के थे और किनारे पर नोटों का रंग था। जिससे गड्डी असली नोटों की लग रही थी।
जानकारी के अनुसार पांच-पांच सौ की दस गड्डियों का बंडल बना हुआ था और ऊपर प्लास्टिक लगा हुआ था। बैंक की तरह सील किये गए पैक में एक बंडल में केवल दो ही पांच सौ के असली नोट थे। एक असली नोट गड्डी के ऊपर की तरफ तथा एक असली नोट गड्डी के नीचे की तरफ लगाया हुआ था। इस तरह धोखाधड़ी के लिए बनाई गई पैसों की नकली गड्डियों की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए युवकों के तार हवाला से जुड़े होने के संकेत पुलिस को मिले हैं। आरोपियों के पास से मिले 13 बंडलों में से केवल 13 हजार रुपए ही असली नोट है। इन नोटों के बंडलों को कहां से लाया गया और आगे कहां पर सप्लाई करना था, इसको लेकर पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

इन्होंने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएसआई सुरेशकुमार गुर्जर, कांस्टेबल अशरफ, महेश, गोपी, हेड कांस्टेबल इन्द्रचन्द, नरेंद्रसिंह, रामनिवास, गजेंद्रसिंह,रविन्द्रसिंह शामिल रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post