सिलाई मशीन बनेगी आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी,

बालिका को विवाह उपहार में दिया संबल का अमूल्य तोहफा

      सीकर,जहाँ एक ओर शादियों में भव्यता और दिखावे का दौर है, वहीं करमाबाई जाट महिला संस्था (ग्रामीण ईकाई) ने एक अनोखी पहल करते हुए समाज की उस बेटी को संबल दिया, जिसके परिवार के पास साधनों की कमी थी। संस्था ने एक निर्धन परिवार में विवाहोपरांत बालिका को सिलाई मशीन, एक पंखा व वस्त्र (सूट) भेंट कर न केवल उसके गृह-प्रवेश को यादगार बनाया, बल्कि उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखी।

जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) मंजू हुड्डा ने इस अवसर पर कहा,”हमने बालिका को सिलाई मशीन इसी सोच के साथ दी है कि वह अपनी कला और हाथों के हुनर से आत्मनिर्भर बने। यह मशीन उसे आर्थिक आय का साधन देगी और वह न सिर्फ अपना, बल्कि परिवार का भी सहारा बन सकेगी।”इस मौके पर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) सरिता ढाका, जिला सचिव सुशीला रैवाड, सह-सचिव सुलोचना, व मंत्री मंजू देवी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बालिका व उसके परिवार का हौसला बढ़ाया और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post