सीएम के रोड शो से पहले बीकानेर में बदली सड़कों की तस्वीर, दो साल से टूटी सड़कें दो घंटे में हुईं दुरुस्त

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित रोड शो को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। रोड शो से पहले प्रशासन ने उन सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, जो लंबे समय से बदहाल थीं। खास बात यह है कि जिन सड़कों की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई, उन्हें रोड शो से पहले तेजी से ठीक किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री का संभावित रोड शो पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होकर गोकुल सर्किल, नथूसर गेट, बारह गुवाड़, आचार्य चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड और सादुल सर्किल होते हुए जूनागढ़ पहुंच सकता है। सीएम का काफिला शहर के प्रमुख बाजारों और अंदरूनी इलाकों से होकर गुजरेगा।

रोड शो को लेकर प्रशासन की सक्रियता अब सड़कों पर भी नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा है कि दो साल से टूटी पड़ी सड़कें रोड शो से पहले महज कुछ घंटों में दुरुस्त कर दी गईं। इससे आम लोगों में भी सवाल उठ रहे हैं कि जिन सड़कों की मरम्मत लंबे समय से लंबित थी, उनके लिए अब इतनी तेजी क्यों दिखाई जा रही है।

वहीं, कोटगेट पर रेल फाटक बंद होने की स्थिति में रोड शो के रूट में बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन की ओर से तैयारियों और रूट को अंतिम रूप देने का काम जारी है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post