बीकानेर। राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नव दशक ऊर्जा पथ संचलन रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को गंगाशहर में सम्पन्न हुआ। महानगर कार्यवाहिका श्रीमती ममता पुरोहित ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:15 बजे शिव-पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती से प्रारंभ हुआ। यह टीएन पैलेस, कुम्हारों का मोड़, केदारनाथ मंदिर, महावीर चौक, मेन बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक और पाबू चौक होते हुए डागा गेस्ट हाउस स्थित डागा पैलेस पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीकानेर विभाग कार्यवाहिका श्रीमती चन्द्रकला चौधरी ने सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नारी शक्ति में परिवार को जोड़ने और राष्ट्र के लिए योगदान देने का साहस है। वहीं, मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता अग्रवाल ने सेविकाओं को राष्ट्र सेवा, संस्कार और सेवा भावना के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।



