केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा- देश लोकतंत्र से चलता है, भीड़तंत्र से अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस ।

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में शानदार जीत दर्ज की है। बिहार चुनाव में एसआईआर के विरोध में यात्रा निकालकर इसे चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन जनता ने इसे नकारते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया।

उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयास किए गए, लेकिन जनता ने बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देश लोकतंत्र से चलता है, लेकिन कांग्रेस भीड़तंत्र के माध्यम से अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। कुछ पड़ोसी देशों में हुई घटनाओं की तर्ज पर भारत में भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन की बात की जा रही है। अब देश के सामने उनकी मंशा स्पष्ट हो चुकी है।

मेघवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की भी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे’ के नारे को बुलंद करते हुए अभियान को मजबूती देने का आह्वान किया।

मीडिया संयोजक कमल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, सह प्रभारी राजेश तनेजा, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, रमजान अब्बासी ने अपने विचार रखे ।

मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने किया ।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, किशन मोदी, सरिता नाहटा, भूपेंद्र शर्मा, 

जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, किशन चौधरी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, तरुण स्वामी, मीडिया संयोजक कमल गहलोत,

सोशल मीडिया संयोजक चंद्रप्रकाश गहलोत, सह संयोजक मंजुषा भास्कर,

आई टी सेल संयोजक सुशील आचार्य, राम कुमार व्यास,

प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर,

मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, 

मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, नरेंद्र सिंह आबड़सर,

प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान,

संपत पारीक, कर्नल हेम सिंह, अनिल शुक्ला, 

मुकेश पंवार, पंकज अग्रवाल, अनूप गहलोत ,अनिरुद्ध चौधरी, शंकर तंवर, दीपक व्यास, विजय उपाध्याय, दिनेश भटनागर, मधुरिमा सिंह, आसमा नाज़, शबनम बानो, राधा खत्री, इंदु वर्मा, अजय खत्री, अंकित तंवर, जीवराज गहलोत, आदित्य सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

Latest Post